संभल, जनवरी 2 -- बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 3 जनवरी कर दी गई है। पहले यह योजना 31 दिसंबर तक लागू थी, लेकिन उपभोक्ताओं की सुविधा और बढ़ती भागीदारी को देखते हुए विभाग ने इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। योजना के तहत 31 दिसंबर तक कुल 3418 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिजली बिल जमा कराए, जिससे विभाग को करीब सात करोड़ रुपये का राजस्व मिला। एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि योजना शुरू होने से पहले बहजोई, पुरा व बिसारू विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 10,679 उपभोक्ताओं पर करीब 50 करोड़ रुपये का बकाया था। ओटीएस योजना के माध्यम से बकायेदार उपभोक्ताओं को ब्याज और विलंब शुल्क में छूट देकर मूल धनराशि जमा करने का अवसर दिया जा रहा है, जिससे उपभोक्ता आसानी से अपने बिलों का निस्तारण कर सकें। उन्होंने बताया ...