साहिबगंज, जून 8 -- साहिबगंज। शहर के ओझा टोली फेरी घाट में रविवार की दोपहर गंगा में नहाने के क्रम में एक युवक डूब गया। युवक बिहार के बरौनी (जिला-बेगूसराय) के रहने वाला हर्ष कुमार(23) है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना व गंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। युवक के जीजा विशाल कुमार ने बताया कि गंगा में डूबे युवक का राजमहल नया बाजार में उसकी नानी व मौसा का घर है। वहां से सभी लोग घूमने यहां आए हैं। जीजा के अनुसार रविवार की सुबह हम सभी महाराजपुर के मोती झरना घूमने के लिए गए थे। वहां गंदा पानी होने के चलते दोपहर करीब दो बजे ओझा टोली गंगा घाट नहाने के लिए आये। हर्ष ने जैसे ही नहाने के लिए गंगा में छलांग लगाया, वह दोबारा पानी से बाहर नहीं निकला। खबर लिखे जाने तक अंचल अधिकारी के सहयोग से स्थानीय गोताखोर की मदद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.