प्रयागराज, फरवरी 3 -- श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण क्लब की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। स्नातक के विद्यार्थियों ने ओजोन परत बचाओ और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान विषय पर पोस्टर बनाए। पर्यावरण क्लब की संयोजक डॉ. मनीषा त्रिपाठी, सदस्य डॉ. अरुण प्रताप सिंह, डॉ. विनय संग्रूरी और डॉ. अभिमन्यु कुमार सिंह ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ई-पोस्टर श्रेणी के निर्णायक प्रो. शिवा मित्तल और डॉ. रत्ना शर्मा, जबकि पेपर पोस्टर श्रेणी के निर्णायक डॉ. हेमंत कुमार सिंह तथा डॉ. राहिला थे। प्रधानाचार्य शुभा श्रीवास्तव ने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...