वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट स्टेशन पर गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस के दो कोचों से मंगलवार को आठ बच्चों को रेस्क्यू किया गया। एक कोच से दो तस्करों भी पकड़े गए, जबकि दूसरे से मौका देख भाग निकले। फरार बाल तस्करों की तलाश की जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए बाल तस्कर पं. बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के सतलिया निवासी शम्भु सिंह और पूर्णिया के भवानीपुर का मो. नजरुल आलम है। उनके साथ दिनाजपुर से दो और पूर्णिया का एक बच्चा था। वहीं एक अन्य कोच से पांच अन्य बच्चे मिले। हालांकि तस्कर भाग गए। बच्चों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी का केस दर्ज किया गया है। बच्चों को गुजरात के विभिन्न शहरों में मजदूरी कराने के लिए ले जाया जा रहा था। उनकी उम्र 12 से 15 तक है। रेस्क्यू ...