गुड़गांव, जनवरी 16 -- गुरुग्राम। शहरी निकाय विभाग के निदेशक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को ओखला के कूड़ा निस्तारण संयंत्र का निरीक्षण किया। शहरी ठोस कचरे से ऊर्जा उत्पादन की आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी हासिल की। भविष्य में इन्हें नगर निगम में लागू करने की संभावनाओं को तलाशा जा सकता है। इस निरीक्षण में नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी, यश जालुका, रविन्द्र यादव, मुख्य अभियंता विजय ढाका, कार्यकारी अभियंता (एसबीएम) सुंदर श्योराण आदि मौजूद रहे। अधिकारियों को कचरे की प्रोसेसिंग, छंटाई, दहन, उत्सर्जन नियंत्रण प्रणाली और उससे होने वाले ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने गाइडेड संयंत्र का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.