हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी, संवाददाता। भीमताल क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक में बीएसएनएल नेटवर्क की समस्या को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को बीएसएनएल कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत ल्वाड़, डोबा, हरीशताल, गौन्यारों, कुंडल कौनता, पटरानी, ककोड़, अधोड़ा, डुंगरी, अमजड़, पिडार सहित एक दर्जन से अधिक गांवों से पहुंचे लोगों ने जीएम से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बीते तीन माह से न तो कॉलिंग हो रही है और न ही इंटरनेट काम कर रहा है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। बताया कि नेटवर्क न होने के कारण बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है, व्यापारियों को डिजिटल भुगतान में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों का प्रशासन से संपर्क भी बाधित हो रहा है। उन्होंने शीघ्र ही मामले में कार्रवाई की मांग की है। महाप्रबंधक ने आश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.