जहानाबाद, मई 10 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसटीएफ की कार्रवाई में पुलिस बल पर फायरिंग मामले का आरोपित मंटुश उर्फ ननका को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी महाराष्ट्र के जयसिंहपुर थाना के कोल्हापुर से हुई है। पकड़ा गया कुख्यात नालंदा जिला के भवानी विगहा चिकसौरा का रहने वाला है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शनिवार की रात इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर 2024 को ओकरी थाना के पुलिस बल पर फायरिंग की घटना हुई थी। उस कांड में ननका को आरोपित किया गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसटीएफ और पुलिस के संयुक्त प्रयास से उसकी गिरफ्तारी महाराष्ट्र से की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.