सिमडेगा, जनवरी 15 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के अलिंगुड़ स्थित ओंकारेश्वर धाम जतरा टोंगरी में मकर संक्रति मेला का आयोजन किया गया। मौके पर नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर विहिप के श्याम सुंदर मिश्रा ने कहा कि यह हमारी संस्कृति की पहचान है। वही सुरजन बड़ाइक ने कहा कि इससे प्रेम और आपसी मेल मिलाप बढ़ता है। मौके पर कलाकारों में केशो देवी, सुहाना देवी,प्रीति मेहर, लक्ष्मण सिंह, अनीस मोहली, डांसर मनीषा कुमारी, और राधा रानी ने अपने डांस के माध्यम से लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच का संचालन बी सिंह और चंद्रशेखर सिंह ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिनोद बड़ाइक, आमंत्रण मांझी, लोकेंद्र सिंह, दीपक सिंह, पारस सिंह, टकबर सिंह, लखन सिंह, विजय सिंह, चुने सिंह, गोरखनाथ सिंह, दीपक सिंह सहित पंचायत के कई...