नई दिल्ली, फरवरी 3 -- महात्मा गांधी की एक कांस्य प्रतिमा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर से चोरी हो गई है, जिसकी भारत ने कड़ी निंदा की है। यह घटना 12 जनवरी की देर रात लगभग 12:50 बजे हुई, जब तीन अज्ञात व्यक्तियों ने एंगल ग्राइंडर का इस्तेमाल कर 426 किलोग्राम वजनी इस प्रतिमा को उसके आधार से काटकर ले गए। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि भारत इस तोडफोड़ और चोरी की घटना की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने बताया कि भारत ने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से इस मामले को मजबूती से उठाया है और मांग की है कि प्रतिमा को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। साथ ही, दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाए। यह प्रतिमा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की ओर से उपहार स्वरूप दी गई थी और 2021 में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.