नई दिल्ली, फरवरी 21 -- मिचेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर शानदार नहीं रहा। जिम्बाब्वे और श्रीलंका से मिली करारी हार के बाद टीम सुपर-8 तक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। हालांकि जाते-जाते उन्होंने ओमान को ऐसा रौंदा कि वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर डाली। ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला ओमान के खिलाफ था। पहले गेंदबाजी करते हुए एडम जैंपा के दम पर कंगारुओं ने ओमान को 16.2 ओवर में 104 के स्कोर पर समेट दिया। इसके बाद इस स्कोर को ऑस्ट्रेलिया ने महज 9.4 ओवर में चेज कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर डाली। इस रनचेज में ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श चमके, जिन्होंने 31 गेंदों पर 66 रनों की धुआंधार पारी खेली। यह भी पढ़ें- मार्श के तूफान में उड़ा रोहित का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में किया बड...