मुरादाबाद, फरवरी 19 -- बड़गोती फार्म का प्राकृतिक गुड़ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गया। एसडीएम अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रवानगी बिलारी की बड़ी उपलब्धि है। अब फैमिली फार्मर सरकड़ा बिलारी में उत्पादित प्राकृतिक गुड़ का स्वाद ऑस्ट्रेलिया में धूम मचाएगा। गुरुवार को बड़गोती फार्म हाउस से आरेंद्र बड़गोती के नेतृत्व में पहली बार में 1650 किलो गुड़ की खेप एसडीएम विनय कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना की। यहां से यस खेप एक्सपोर्ट एंब्रेस फूड एंड हॉस्पिटैलिटी दिल्ली के माध्यम से पानी के जहाज से ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी। एसडीएम ने कहा कि यह बिलारी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है, उन्होंने फैमिली फार्मर सदस्यों का मार्गदर्शन भी किया। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन, गन्ना समिति सचिव आरके पाठक, मुरादाबाद समिति के सचिव राजेश कुमार सिंह, कृष...