नई दिल्ली, मई 11 -- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर बॉब काउपर का निधन हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके निधन पर शोक जताया है। 84 साल की उम्र में बॉब काउपर ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। बॉब काउपर के नाम एक अद्भुत रिकॉर्ड दर्ज है। बॉब काउपर ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट मैच में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर थे। वे उन चुनिंदा क्रिकेटरों में भी शामिल हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज बॉब काउपर ने 1964 से 1968 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 27 टेस्ट मैच खेले। उनके टेस्ट करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन 1965/66 एशेज सीरीज के दौरान एमसीजी में इंग्लैंड के खिलाफ 307 रनों की शानदार पारी थी। यह ऑस्ट्रेलिया में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पहला टेस्ट तिहरा शतक था। केवल सात ऑस्ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.