नई दिल्ली, जनवरी 27 -- ऑस्ट्रेलिया के बाद अब फ्रांस भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया का सख्त बैन लगाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के समर्थन से नेशनल असेंबली ने हाल ही में इस बिल को भारी बहुमत से पास कर दिया है। यह कदम बच्चों को ऑनलाइन बुलिंग, अत्यधिक स्क्रीन टाइम, मानसिक स्वास्थ्य जोखिमों और हानिकारक कंटेंट से बचाने के लिए उठाया गया है। मैक्रॉन ने इसे बच्चों और किशोरों की सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। अब यह बिल सीनेट में जाएगा, और अगर पास हो गया तो सितंबर 2026 से लागू होने की संभावना है, यानी नए स्कूल सेशन से ही बदलाव दिखेंगे। मतदान के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाना वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप है, ...