नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में धीमी ओवरगति के लिये भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर मंगलवार को मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। इससे पहले दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भी धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का दस फीसदी जुर्माना लगा था। तीसरे वनडे में मेजबान भारत को स्मृति मंधाना के 125 रन के बावजूद 43 रन से पराजय का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने यह श्रृंखला 2 -1 से जीती। आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल की मैच रैफरी जीएस लक्ष्मी ने भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया जो निर्धारित समय पर लक्ष्य से दो ओवर पीछे थी। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ''धीमी ओवर के अपराध के संबंध में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी आचार संहिता की धारा 2 . 22 के तहत खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिये मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जायेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.