भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर। ब्राह्मणों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान को लेकर के काम करने वाली संस्था ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पवन मिश्रा को फेडरेशन का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। पवन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ब्राह्मणों का आर्थिक और सामाजिक रूप से सबल बनाना है। जो दायित्व मिला है उसे निष्ठा पूर्वक निभाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...