दरभंगा, अगस्त 26 -- लहेरियासराय। ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी 'पप्पू चौधरी ने संगठन का विस्तार करते हुए जिला पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें जिला युवा अध्यक्ष के रूप में दीपक झा तथा कार्यकारी युवा अध्यक्ष अक्षय आनंद को बनाया गया। बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष पूर्व मुखिया उज्वल कुमार झा को मनोनीत किया गया। मौके पर जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी नगर अध्यक्ष मुन्ना चौधरी, उद्भट मिश्रा, अभयानंद झा, प्रो. फूलबाबू टेक्टरिया व रौशन कुमार झा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष पप्पू चौधरी ने कहा कि पूरे जिले में संगठन को धारदार और मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए फेडरेशन को घर-घर पहुंचाने की बात कही। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.