सहारनपुर, फरवरी 8 -- ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पशुपालन विभाग, सहारनपुर में कार्यरत पीयूष चौहान का चयन उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विभाग के साथ-साथ पूरे जनपद और उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है। पीयूष चौहान ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 17 से 26 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों की सिविल सर्विसेज टीमें भाग लेंगी। उत्तर प्रदेश की घोषित टीम में उन्हें उनकी उत्कृष्ट खेल क्षमता और अनुभव के आधार पर स्थान मिला है। मूल रुप से जनपद शामली के कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी पीयूष वर्तमान में सहारनपुर में निवास कर रहे हैं। वे एनआईएस क्वालिफाइड क्रिकेट कोच हैं और खेल जगत में उनका अनुभव उल्लेखनीय रहा है। इससे पूर्व वे क्रिकेट अकादमी ऑफ प...