नैनीताल, नवम्बर 8 -- भवाली। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार देर शाम ऑल इंडिया वुमेन कांफ्रेंस की ओर से महिला घरेलू हिंसा एवं '24 सालों में हमने क्या खोया, क्या पाया' विषय पर गोष्ठी आयोजित की। अध्यक्षता ऑल इंडिया वुमेन कांफ्रेंस की अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने की। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम सिंह बिष्ट रहे। मुख्य वक्ता एडवोकेट नवनीश नेगी व कुमारी रितु ने समाज के प्रति महिलाओं के कर्तव्य व अधिकारों पर चर्चा की। वीरान होते गांव और महिला हिंसा पर विस्तार से अपनी बात रखी। संचालन ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की उपाध्यक्ष सुनीता शाही ने किया। यहां उमा पढालनी, ज्योति साह, सुनीता शाही, सुजान सिंह रजवार, राहुल पांडे, हर्ष बुढ़लाकोटी, सुमन आर्य, शांति तिवारी, सुनीता बिष्ट, निशा बिष्ट, जया कपिल, गीता बिष्ट, प्रेमा पांडे, धनी ...