बरेली, फरवरी 7 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्थित पंडित दीनदयाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयी नेटबॉल महिला-पुरुष प्रतियोगिता होनी थी। पुरुष वर्ग में केवल बरेली कॉलेज और विश्वविद्यालय कैंपस की टीम पहुंची, जबकि महिला वर्ग में बरेली कॉलेज, विश्वविद्यालय कैंपस, वीरांगना अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की टीमों के अलावा एमएच कॉलेज मुरादाबाद की तीन लड़कियां पहुंचीं। पांच से कम टीम होने के कारण प्रतियोगिता नहीं हुई। खिलाड़ियों का आपस में मुकाबला कराकर अंतर विश्वविद्यालयी नेटबॉल महिला-पुरुष टीम का चयन किया गया। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी नेटबॉल महिला वर्ग का आयोजन इस बार 14 से 18 फरवरी तक कृष्णा यूनिवर्सिटी आंध्रप्रदेश में होना है। इसमें एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की महिला टीम भी प्रतिभाग करेगी। 12 सदस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.