फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 20 -- फर्रुखाबाद। छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी में 20 फरवरी को आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी ट्रायल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद के तीन खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में श्री बाबू सिंह डिग्री कॉलेज नवाबगंज के छात्र सनी दिवाकर, गिरिजा देवी पीजी कॉलेज सकवाई के सागर दिवाकर व श्री रविनाथ सिंह डिग्री कॉलेज मानिकुपर के छात्र अर्जुन सिंह शामिल हैं। इन सभी ने स्वर्ण पदक जीते। ताइक्वांडो कोच अजय प्रताप सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 16 से 21 मार्च तक जालंधर में होने वाले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...