जमुई, अप्रैल 28 -- जमुई, नगर संवाददाता ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के तत्वावधान में रविवार को छ: से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शहर स्थित एक निजी सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के जिलाध्यक्ष दांगी अशोक कुमार व मंच संचालन जिला महासचिव देवेन्द्र कुमार दांगी ने किया। समारोह का शुभारंभ ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के जिलाध्यक्ष दांगी अशोक कुमार, महासचिव देवेन्द्र कुमार दांगी, प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र दांगी, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार दांगी व जदयू नेता दिनेश मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात सभी वर्गों से टॉप टेन में शामिल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 64 विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं दांगी संघ के पदाधिकारियों के द्वारा शिल्ड मैडल और ...