मुंगेर, फरवरी 24 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। ऑल इंडिया जन अधिकार सुरक्षा कमेटी की हवेली खड़गपुर इकाई की ओर से रविवार को मंदारे गांव में सिद्धो-कान्हू मूर्ति स्थल के समीप कान्हू मुर्मू का शहादत दिवस मनाया गया। कमेटी के सदस्यों ने कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संचालन अर्जुन सोरेन ने किया। शहादत दिवस पर कान्हू मुर्मू अमर रहे, कान्हू मुर्मू की जीवनी को स्कूली पाठ्य पुस्तक में शामिल करो, आदिवासियों के हक को छीनना बंद करो, जंगल जाने का बेरोकटोक अधिकार देना होगा, वन अधिकार कानून 2006 पूर्णरूपेण लागू करो आदि नारे लगा रहे थे। कमेटी के बिहार राज्य प्रभारी रमन सिंह ने कहा कि आदिवासियों के हक और अधिकार को छीना जा रहा है। इसलिए हम सबों को एक और हुल आंदोलन की तैयारी करनी होगी। ऐसी स्थिति में सैकड़ों सिद्धो-का...