सिमडेगा, जून 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। समसेरा चर्च परिसर में हुई डकैती और धर्म पुरोहितो के साथ मारपीट की घटना का उदभेदन किए जाने पर ऑल इंडिया क्रिशिचयन माईनॉरिटी फ्रंट ने पुलिस के प्रति अभार व्यक्त किया है। संस्था के प्रदेश महासचिव प्रवीण कच्छप ने मामले के उदभेदन में शामिल एसपी एम अर्शी, डीएसपी रणवीर सिंह सहित सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जितनी तत्परता के साथ काम किया है वो बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुर्नावृति न हो। संस्था के अजय एक्का ने भी प्रशासन के प्रति अभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से ईसाई समुदाय के हक और अधिकार के लिए आवाज बुलंद की जाएगी। विदित है कि पुलिस ने ओडिसा के कुचिंडा थाना क्षेत्र से प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.