मैनपुरी, जनवरी 10 -- कस्बा स्थित नेशनल पीजी कॉलेज के तीन विद्यार्थी आगामी 12 से 16 जनवरी तक बेंगलुरु में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता राजीव गांधी हेल्थ विश्वविद्यालय, बेंगलुरु के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। शनिवार को महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों को शुभकामनाएं देकर प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया। प्रतियोगिता में नेशनल पीजी कॉलेज की छात्रा लवी राठौर, शिवा यादव व विशाल बाथम प्रतिभाग करेंगे। छात्रों की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। विदाई के मौके पर प्राचार्य प्रो. एसके निमेष एवं खेलकूद विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रनवीर सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.