सीवान, फरवरी 14 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चोरौली गांव में मंगलवार की रात आई बरात में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान फरमाइशी गाना बजाने को लेकर और हथियार लहराने को लेकर शुरू हुए विवाद में बुधवार को एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में घायल युवक बड़कागांव मौजे गांव के विजय प्रसाद के पुत्र भीम कुमार के आवेदन पर गुरुवार को थाने में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में चोरौली गांव के यशवंत कुमार राम उर्फ गोलू, प्रिंस यादव और धर्मेंद्र कुमार पाल को आरोपित किया गया है। सभी पर उसने गाली- गलौज करने और चाकू से हमला कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार फरमाइशी गाना बजाने को लेकर मंगलवार रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.