मोतिहारी, मार्च 8 -- सुगौली। थाना के पजिअरवा गांव में शुक्रवार की शाम निकल रही बारात में हो रहे ऑर्केस्ट्रा की गाड़ी में आयी करंट से एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गयी। मृतक पजिअरवा गांव निवासी मोहन भगत का पुत्र हरिओम कुमार(7) था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार पजिअरवा गांव निवासी भंचित भगत के लड़के की बारात निकल रही थी। जिसमें गाड़ी पर ऑर्केस्ट्रा वाले नाच गा रहे थे। वहां ऑर्केस्ट्रा के साउंड बजाने के लिए लड़के वाले के घर के बिजली के मीटर से लाइन गया था। जिसमे गाड़ी के नजदीक से देख रहे बच्चे के शरीर से नंगा बिजली का तार छू जाने से करेंट लगने से उसकी मौत हो गई। इसको लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी को भेजा गया है। शव को कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.