नई दिल्ली, मई 4 -- IPL 2025 Orange Cap Purple Cap List: आईपीएल 2025 के ऑरेंज और पर्पल कैप लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। रविवार को डबल हेडर मुकाबले के बाद लिस्ट अपडेट हुई है। ऑरेंज कैप की लिस्ट में एक तरफ प्रभसिमरन सिंह रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं, रियान पराग ने भी एंट्री मार दी है। वहीं, पर्पल कैप लिस्ट में भी अहम बदलाव हुए है। पर्पल कैप की रेस में अब अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं। अर्शदीप पर्पल कैप लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि विराट कोहली का सिंहासन अभी सुरक्षित है और वह ऑरेंज कैप लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। बल्लेबाजों का क्या हालऑरेंज कैप लिस्ट यानी बल्लेबाजों की बात करें तो यहां पर विराट कोहली अभी भी शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन और तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं। यशस्वी जायसवाल ने भी छलांग लगाई है और वह चौथे नंबर प...