नई दिल्ली, फरवरी 10 -- भारत में एडवेंचर टूरर बाइक्स का क्रेज अब तेजी से बढ़ रहा है। पहले ये बाइक्स सिर्फ हार्डकोर ऑफ-रोडर्स तक सीमित थीं, लेकिन अब हाईवे राइड, लॉन्ग टूर और खराब सड़कों पर आरामदायक सफर की चाहत रखने वाले आम राइडर्स भी इन्हें पसंद कर रहे हैं। इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनियां बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक में नई एडवेंचर बाइक्स उतार रही हैं। खास बात ये है कि अब कम कीमत में भी दमदार इंजन, अच्छे सस्पेंशन और लेटेस्ट फीचर्स वाली बाइक्स मिल रही हैं। अगर आप भी ऐसी बाइक की तलाश में हैं आइए जानते हैं ऐसे ही 5 शानदार ऑप्शन के बारे में।Hero Xpulse 210 हीरो Xpulse 210 इस सेगमेंट की सबसे किफायती और पॉपुलर बाइक मानी जाती है। इसमें 210cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 24hp की पावर देता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर...