नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज अपने केलीकुंज आश्रम में लगातार लोगों की समस्याओं का समाधान बातचीत के आधार पर करते हैं। लोग महाराज को अपनी समस्या बताते हैं और प्रेमानंद जी उसे हल करने की विधि समझाते हैं। ऐसी ही एक समस्या शनिवार को महाराज के सामने एक युवती ने रखी। यह ऐसी समस्या थी जिससे लाखों लोग रोजाना दो-चार होते हैं। एक युवती ने महाराज से कहा कि ऑफिस में सीनियर परेशान करते हैं। सहन नहीं होता क्या करें। निंदा और उपहास होता है। ऐसे में क्या करना चाहिए। महाराज ने कहा कि ऐसे में तो और उत्साह के साथ काम करना चाहिए। अगर हम गलत हैं तो सही करना चाहिए और गलत नहीं हैं तो हमें बेपरवाह हो जाना चाहिए। मस्त रहना चाहिए। किसी की बातों में नहीं आना चाहिए। इस पर युवती ने कहा कि कभी-कभी सहन नहीं होता। इस पर महाराज ने नाम जप की सलाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.