नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- भागती-दौड़ती जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव से घिरा होता है। कुछ लोग अपने तरीके से इस तनाव को कम कर लेते हैं। वहीं कुछ लोग चीजों को ओवरथिंक करके स्थिति को और भी जटिल बना लेते हैं। अमूनन लोग ऑफिस के चलते ज्यादा तनाव पालते हैं। अगर आप भी तनाव का शिकार होकर खुद को और परेशान करते हैं तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। रत्नशास्त्र में कई ऐसे रत्न के बारे में बताया गया है, जो जिंदगी की मुश्किलों को कम करके जिंदगी को आसान बनाते हैं। आज जानेंगे उन 4 रत्नों के बारे में जो आसानी से तनाव को दूर करके मन को शांत करते हैं। नीचे जानें इस रत्नों के बारे में... मोती: रत्नशास्त्र में मोतो को सबसे उत्तम माना जाता है। मोती गुस्से को कम करके मन को शांत करता है। वहीं इसमें तनाव को भी कम करने की ताकत है। जिन लोगों के मन में अक्सर निगेटिव ब...