प्रयागराज, अगस्त 12 -- प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 1540 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के ऑफलाइन तबादले के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आठ अगस्त को शासन को प्रस्ताव भेजा है। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के एक सवाल के जवाब में कहा है कि शासन के आदेश प्राप्त होते ही स्थानान्तरण आदेश निर्गत कर दिए जाएंगे। एनआईसी की ओर से विकसित पोर्टल के आधार पर मेरिट बेस्ड प्रणाली के तहत ऑनलादन स्थानान्तरण आदेश 27 जून को जारी किए गए थे। ऑफलादन स्थानान्तरण के संबंध में दोनों (वर्तमान में कार्यरत व इच्छित विद्यालय) की प्रबंध समितियों से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा मंडल/जिलों से अग्रसारित और शिक्षा निदेशालय को सात जून तक प्राप्त पत्रावलियों का निस्तारण तय तिथि तक नहीं हो सका है। एमएलसी...