नई दिल्ली, जून 24 -- भारत सरकार ने ईरान के युद्ध प्रभावित मशहद से एक श्रीलंकाई नागरिक व 290 भारतीयों के एक और समूह को सुरक्षित निकाल लिया है। इसके साथ अब तक 2,003 भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। समूह में शामिल एक भारतीय छात्र ने कहा कि उन्हें भारतीय दूतावास से शीघ्र निकाले जाने का संदेश प्राप्त हुआ था। थोड़ी मुश्किल के बाद सभी को वहां से सकुशल निकाल लिया गया। श्रीलंकाई नागरिक फातिमा इमाम ने भारत सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वहां हर दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भारत ने उन्हें निकालकर एक बड़ा सहयोग किया है। इसी बीच विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मारग्रेटा ने कहा कि भारत सरकार की आगामी दो-तीन दिन में तीन अतिरिक्त निकासी उड़ान की योजना है। इसी बीच ईरान से निकालकर जॉर्डन पहुंचाए गए भारतीयों के एक से दो दिन में भारत पहुंचने की संभा...