नई दिल्ली, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि 15 अगस्त केवल आजादी का पर्व नहीं, बल्कि हर भारतीय के गर्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान और लोकतंत्र से बढ़कर कुछ भी नहीं, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आज़ादी के बाद हर वयस्क को मताधिकार मिला और भारत ने लोकतंत्र की राह पर चुनौतियों के बावजूद सफलता हासिल की। राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान के कारण ही हमें 78 साल पहले आजादी मिली।ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र राष्ट्रपति मुर्मू ने इस मौके पर हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान इतिहास में आतंकवाद के खिलाफ मानवता की लड़ाई के एक उदाहरण के रूप में दर्ज होगा। यह भारत की पहलगाम हमले पर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.