बांका, जून 16 -- बांका। निज संवाददाता रविवार को बांका में संगठनात्मक चुनाव और परिषद के कार्यकारिणी विस्तार में पहुंचे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि एनडीए सरकार देश में मजबूती के साथ सशक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्य कर रही है। बिहार में भी जीत सुनिश्चित करने के लिए हमारी हम पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता की भागदारी अधिक से अधिक होनी चाहिए। इसके बाद प्रेसवार्ता आयोजित करते हुए पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोदी जी के बहादुरी और शौर्य का डंका देश नहीं बल्कि विदेश में भी बज रहा है। ऑपरेशन सिंदूर से आतंकवाद को करारा और मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। जिस कायरता के साथ पाकिस्तान के सहयोग से हमारी बहन बेटियों का सुहाग धर्म पूछकर उजाड़ा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.