दिल्ली, मई 12 -- भारत और पाकिस्तान तनातनी के बीच आज कांग्रेस ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मोर्चा संभालते हुए मोदी सरकार से कई सवाल किए। यही नहीं, भूपेश बघेल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भी सवाल उठाया और कहा कि पहलगाम आतंकियों को अब तक नहीं पकड़ा गया,ऐसे में आप कैसे कह सकते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा? उन्होंने मोदी सरकार की गारंटी पर भी सवाल उठाया। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के अंदर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेश बघेल ने कहा कि 26 लोगों की जान गई,क्या उन 4 या 5 आतंकवादियों को पकड़ा गया? अगर उन्हें नहीं पकड़ा गया,तो आप कैसे कह सकते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा? इस चूक का जिम्मेदार कौन है? लोग सरकार की गारंटी पर कश्मीर गए कि सब कुछ सामान्य है। लोग अपने परिवारों के साथ वहां गए और अपने प्रियजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.