गढ़वा, मई 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सेना की ओर से पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया। यात्रा से बाद काली मंदिर के प्रांगण में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, पूर्व सांसद घूरन राम, रिंकू तिवारी, अरविंद तूफानी, ओम प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण राम सहित अन्य ने रिटायर्ड सैनिकों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सैन्य शक्ति को दुनिया ने देखा। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने अपने देश, ध्वज, निशान, जन और भारत भूमि की रक्षा के लिए शौर्य और वीरता का जो परिचय दिया है वह अद्भुत और अतुलनीय है। पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा सेना अपने शत्रुओं और पाक समर्थित आतंकवादियों को घर में घुसकर मुंह तोड़ जवाब द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.