नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते तुर्की और अजरबैजान में भारतीय पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दोनों देशों द्वारा इस संघर्ष में पाकिस्तान का समर्थन किए जाने के कारण भारत में इनके खिलाफ नाराजगी और बहिष्कार की भावना तेजी से बढ़ी, जिसका असर सीधा पर्यटन पर पड़ा। अजरबैजान में मई से अगस्त 2025 के बीच भारतीय पर्यटकों की संख्या में 56% की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि तुर्की में यही गिरावट 33.3% रही। इससे पहले, दोनों देशों में भारतीय यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही थी। 2024 में अजरबैजान में 2.44 लाख भारतीय पर्यटक पहुंचे थे, जबकि तुर्की में 3.31 लाख। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद माहौल बदल गया।बुकिंग में गिरावट, कैंसिलेशन में उछाल ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद भारत...