संभल, जून 16 -- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर एकता बिहार कालोनी स्थित जिला कार्यालय पर प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि विनोद कुमार बिन्नी एवं विरलेश यादव रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सशक्त भारत सुरक्षित भारत करने का काम कर रही है। आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ संकल्प के साथ सरकार लगी हुई है। जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार ने संपूर्ण विकास करने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता की नीतियों के वैश्विक मंच पर भार...