सहारनपुर, मई 17 -- छुटमलपुर उत्तर प्रदेश के पूर्व श्रम आयोग के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला ने कहा कि पहलगाम में आंतकियों ने जो घृणित कार्य किया था। देश की सेना ने पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब दिया है। शुक्रवार को छुटमलपुर रुड़की रोड स्थित विकास गुप्ता के कैंप कार्यालय पर भाजपा नेताओं ने सुनील भराला का फूल मालाओं से स्वागत किया। सुनील भराला ने कहा की आज पूरा देश मोदी एवं सेना के साथ खड़ा है। सेना ने पाकिस्तान के आंतकी अड्डो पर जो प्रहार किया है वह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। कहा कि आज का भारत नया भारत है। ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दुबे सिंह कंबोज, धर्मपाल सैनी, कंवरपाल राठी, मांगेराम शर्मा, ऋषिपाल सैनी, संदीप रोहिल्ला ,सुशील चौधरी, नीरज सैनी, विनय सैनी, शुभम शर्मा, कन्है...