कोडरमा, मई 7 -- कोडरमा संवाददाता। विधायक सह झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह भारत की शौर्यगाथा और भारतीय सेना की वीरगाथा है। विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि यह देश के लिए गर्व का समय है। भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, वह अभूतपूर्व है। सभी भारतीय सेना के इस अदम्य साहस को सलाम करते हैं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार जताया और कहा कि कुश नेतृत्व ने भारत को हर क्षेत्र में आगे बढाया है। ज्ञात हो कि भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की, एक साथ 9 ठिकानों पर हमला किया गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.