नई दिल्ली, मई 7 -- पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आगामी यूरोप यात्रा रद्द कर दी है। पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर जाने वाले थे। इनमें क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड की यात्राएं शामिल थीं। प्रधानमंत्री मोदी को अगले सप्ताह इन देशों की यात्रा पर जाना था, जहां उनके कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ताओं और बैठकों में हिस्सा लेने की योजना थी। इस यात्रा का उद्देश्य इन देशों के साथ भारत के कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना था। पहलगाम आतंकी हमले और इसके बाद शुरू हुए 'ऑपरेशन सिन्दूर' के घटनाक्रम ने सरकार का ध्यान पूरी तरह से राष्ट्रीय सुरक्षा और आंतरिक स्थिरता पर केंद्रित कर दिया है। हालांकि यात्रा रद्द करने के पीछे आधिकारिक कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताए गए हैं, लेकिन यह फैसला उस समय आया है जब क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.