नई दिल्ली, जून 10 -- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का चेहरा बने लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को सेना में नई जिम्मेदारी मिली है। भारतीय सशस्त्र बलों के सफल अभियान के बाद उन्हें डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस दौरान राजीव घई सैन्य अभियानों के महानिदेशक (DGMO) के पद पर बने रहेंगे। मामले से अवगत अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है। घई उन शीर्ष अधिकारियों में शामिल थे जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तान के साथ चले संघर्ष के जुड़ी जानकारियां मीडिया को दी थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजीव घई का अंदाज घर-घर में मशहूर हुआ था। घई ने अपने वायु सेना और नौसेना समकक्षों के साथ 11 और 12 मई को मीडिया को ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी दी थी। अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि नई भूमिका में राजीव घई सैन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.