नई दिल्ली।, नवम्बर 26 -- भारत द्वारा पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित भारत के उरी पनबिजली संयंत्र को निशाना बनाया था। हालांकि, यह हमला विफल कर दिया गया और कोई नुकसान नहीं हुआ। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी है। CISF ने अपने उन 19 कर्मियों को सम्मानित किया, जिन्होंने उस रात अपनी असाधारण बहादुरी और पेशेवर प्रदर्शन से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा की। CISF के अनुसार, भारतीय सेना ने 6-7 मई 2025 की दरमियानी रात को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.