विकासनगर, मई 23 -- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपाइयों समेत आम लोगों ने शुक्रवार को साहिया बाजार में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही स्कूली बच्चों, व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया। तिरंगा शौर्य यात्रा कृषि मंडी परिसर से मुख्य बाजार होते हुए मंडी स्थल पर संपन्न हुई। पहलगाम में आंतकवादियों द्वारा पर्यटकों को मारने के बाद पाकिस्तान का नापाक चेहरा सामने आने पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान में छुपे आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर कई आतंकवादियों को मार गिराया था। सेना के पराक्रम के लिए शुक्रवार को साहिया में भारतीय सेनाओं का हौसला बढ़ाने के लिए तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा कृषि मंडी परिसर से मुख्य बाजार होते हुए मंडी परिसर पंहुची। जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल साहिया के साथ साथ क्...