मेरठ, मई 24 -- बहसूमा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार को तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकल गई। इसमें युवाओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत मुख्य मार्ग स्थित श्री दुर्गा मंदिर से प्रारंभ की गई। इसका शुभारंभ चेयरमैन सचिन सुकड़ी, पूर्व चेयरमैन विनोद चहल ने किया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से सरदार भगत सिंह व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। चेयरमैन सचिन सुकड़ी, पूर्व चेयरमैन विनोद चहल ने कहा कि भारतीय सेना ने जो शौर्य दिखाया है उस पर पूरे देश को गर्व है। इस मौके पर सुमित प्रवेश जैनर, मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, भाजपा नेता अमित गोयल, मो. कामिल खा, पूर्व सभासद मोबिन सलमानी, सभासद राजू राठी, व...