नैनीताल, मई 27 -- भवाली, संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंगलवार को नगर पालिका मैदान से नैनीताल रोड चौराहे तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों समेत करीब 200 से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। लोगों ने भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करते हुए, शहीदों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस दौरान भारत माता के जयकारों के साथ क्षेत्र गूंज उठा। भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने कहा कि सेना के पराक्रम का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला मंत्री प्रकाश आर्य, संजय वर्मा, प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, राजेंद्र प्रसाद कपिल, जुगल मठपाल, अमित पांडे, भगवती सुयाल, वर्षा आर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.