रांची, मई 18 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रविवार को हेसल पंचायत क्षेत्र में महिलाओं के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा शहीद लांस नायक राजकुमार महतो चौक से गोंदलीपोखर चौक तक गई। तिरंगा यात्रा में लोगों ने जोश से भरे नारे लगाते हुए भ्रमण किया। इस दौरान भारतीय सेना के कई जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। तिरंगा यात्रा में मुखिया कविता देवी, पंचायत समिति सदस्य शीला देवी, मंदरा मुंडा, कृष्णा भगत, जगन्नाथ महतो, दुर्गा महतो, शांति उरांव, सुमित्रा कुमारी, माधुरी कुमारी, देवराज पाहन, रामनाथ करमाली, कलावती देवी, सावित्री देवी, मनी देवी, अंशु देवी, वीणा कुमारी और रेखा कुमारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.