बरेली, अगस्त 11 -- आंवला/अलीगंज/रामनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में आंवला, अलीगंज और रामनगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आंवला में एसबीआई चौराहे से तिरंगा यात्रा शुरू हुई, इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल रहीं। यात्रा प्रमुख मार्गो से भ्रमण करती हुई पुरैना चौराहा पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगदीश चंद्र गुप्त पार्क पर जाकर समाप्त हुई। यहां कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी तथा महाराण प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा के दौरान लोगों ने जमकर फूल बरसाए और नारेबाजी की। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रतीक है। आतंकियों को इस आप्रेशन से कड़...