कौशाम्बी, फरवरी 10 -- काजीपुर स्थित वारसी इंटर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। ऑपरेशन सिंदूर के मंचन में विद्यालय परिसर जहां गोलियां की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। वहीं, बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। सिराथू तहसील क्षेत्र के काजीपुर गांव स्थित वारसी इंटर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। दीप प्रज्वलन के बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोक गीत, राष्ट्रीय गीत के साथ स्वाति, अनन्या, रिचा तिवारी, मोहम्मद जैद, तनु, हर्षिता, प्रिंस पांडेय, राधिका आदि ने नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा जाबांज हिंदुस्तान, ऑपरेशन सिंदूर, अनपढ़ नेता, मोबइल बुरी बला है आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ऑपरेशन सिंदूर कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उ...