बुलंदशहर, मई 19 -- अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में युवक ने व्हाट्सएप पर राफेल और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक स्टेटस लगा दिया। जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उप निरीक्षक अजय सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को अहमदगढ़ क्षेत्र में एक व्हाट्सएप स्टेटस वायरल हो गया। पुलिस के मुताबिक एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप स्टेटस लगाया गया, जिसमें राफेल ऑल पार्ट्स अवेलेबल लिखा हुआ था। राफेल, सिंदूर और तिरंगा छपा हुआ जेट एक अन्य जेट पर के जे 10 सी और हरे रंग का चांद तारा छपा हुआ था। पुलिस की जांच में स्टेटस आपत्तिजनक पाया गया, जिस पर आरोपी सलमान पुत्र उस्मान निवासी गांव खेलिया थाना अहमदगढ़ के खिलाफ अहमदगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक प...